10 शक्तिकेंद्रों की बैठक में भाजपा ने कसी कमर, कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का आह्वान

Editor
By Editor 3 Min Read

मंडल अध्यक्ष वरुण यादव के नेतृत्व में बैठकें संपन्न, जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने कहा- समर्पित कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत

भिलाई, भारतीय जनता पार्टी भिलाई-3 मंडल के अंतर्गत 10 शक्तिकेंद्रों की आवश्यक बैठकें मंडल अध्यक्ष वरुण यादव के नेतृत्व में संपन्न हुईं। बैठकों में आगामी संगठनात्मक एवं चुनावी गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया गया।

बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता है। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने, घर-घर संपर्क करने तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।

बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर

जिला अध्यक्ष देवांगन ने कहा कि चुनाव में संगठन की मजबूती बूथ स्तर की सक्रियता से तय होती है। इसलिए प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र में लगातार संपर्क अभियान चलाकर लोगों से संवाद करना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में पार्टी की जीत के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

इन शक्तिकेंद्रों में हुई बैठक

भाजपा भिलाई-3 मंडल के अंतर्गत शक्तिकेंद्र क्रमांक 01 हथखोज, 02 इंदिरानगर हथखोज, 03 जरवाय, 04 उम्दा, 05 विश्व बैंक कॉलोनी, 06 बाजार चौक, 07 शीतला पारा, 08 शांति पारा, 11 बजरंग पारा और 12 शांतिनगर में बैठक आयोजित की गई।

पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठकों में भाजपा जिला महामंत्री सुषमा जेठानी, सिंधी एकेडमी के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त तथा मंडल प्रभारी मनोज तिवारी, मंडल अध्यक्ष वरुण यादव, विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, सांसद प्रतिनिधि विपिन चंद्राकर, नेता प्रतिपक्ष रामखिलावन वर्मा, विधायक प्रतिनिधि दिलीप पटेल, महामंत्री श्यामसुंदर जायसवाल, समीर अग्रवाल, वरिष्ठ पार्षद फिरोज फारूकी, प्रेमलता चंद्राकर, कुसुम विपिन चंद्राकर और गुरुचरण सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में बड़ी संख्या में शक्तिकेंद्र प्रभारी, संयोजक, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव में भाजपा को मजबूत स्थिति में पहुंचाने और ऐतिहासिक विजय के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

Link : https://shricgnewscreator.com/bjp-gears-up-at-shakti-kendra-meeting-calls-upon-workers-to-step-up-activity-at-the-booth-level/

Share This Article