पार्षद की चेतावनी, सड़क निर्माण नहीं तो शुरू होगा अनशन

Editor
By Editor 2 Min Read

भिलाई, नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा के वार्ड क्रमांक-23 हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में चरोदा बस स्टैंड से दादर रोड तक सड़क जर्जर हो गई है। लगातार मांग के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। वार्ड के पार्षद टेनेंद्र कुमार ठाकरे ने मांग पूरी नहीं होने पर अनशन की घोषणा की है। इस संबंध में उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी (भिलाई-3) को सूचना पत्र सौंपते हुए आम नागरिकों की परेशानी का उल्लेख किया है।

पत्र में कहा गया है कि सड़क लंबे समय से खराब स्थिति में है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। सड़क निर्माण के लिए नगर निगम प्रशासन एवं रेलवे विभाग को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। पार्षद ठाकरे ने बताया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए वे सात अगस्त को अनशन पर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि यदि निर्धारित अवधि तक सड़क निर्माण को लेकर ठोस आश्वासन नहीं मिला तो अनशन आगे भी जारी रखा जाएगा।

वीडियो

अनशन की सूचना की प्रतिलिपि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल रेल प्रबंधक, नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा आयुक्त तथा पुरानी भिलाई एवं जीआरपी चरोदा थाना प्रभारियों को भी भेजी गई है। स्थानीय नागरिकों ने भी जर्जर सड़क का शीघ्र निर्माण कराने की मांग करते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।

Link : https://shricgnewscreator.com/councilors-warning-hunger-strike-to-begin-if-road-construction-is-not-carried-out/

Share This Article