पंचशील नगर पश्चिम मंडल की बैठक में 15 अगस्त की तिरंगा यात्रा की तैयारियों पर मंथन

Editor
By Editor 2 Min Read

विश्वनाथन आचार्य के कार्यालय में हुई बैठक, संगठनात्मक गतिविधियों और महावर अभियान को लेकर पदाधिकारियों ने बनाई रणनीति

भिलाई, भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई-चरोदा के पंचशील नगर पश्चिम मंडल की बैठक रविवार को विश्वनाथन आचार्य के कार्यालय में मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर के निर्देशन में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा, महावर बैठक तथा संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्ययोजना तैयार की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के राष्ट्रीय संयोजक विश्वनाथन आचार्य उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारी में जुट जाना चाहिए। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने पर भी जोर दिया।

बैठक में मंडल प्रभारी वीरेंद्र सिंह, सह प्रभारी मंजूषा साहू, विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर, पूर्व महापौर चंद्रकांता मंडले, उप नेता प्रतिपक्ष चंद्रप्रकाश पांडे, सुब्रतो दासगुप्ता, नीलम चिन्ना, महामंत्री पूर्णिमा ठाकुर एवं राजेश मौर्य सहित पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखे। वक्ताओं ने संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए आगामी अभियानों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

बैठक में परमजीत सिंह, शिव पटनायक, मनोज चक्रधारी, उषा चौहान, राजेश यादव, होरीलाल, अनु वर्मा, आशा यादव, रेचल मसीह, कुसुम साहू, मंजूषा, लेखराम यादव, कल्पना वाला, अंकित बनर्जी, एम. अरुण, वेद पांडे, विष्णु अग्रवाल, टी. रमन, सुजाता डोंगरे, लोकेश्वर साहू, डी. वेंकट, दिलीप साहू, कमल जांगड़े, आयुष यादव, सुशील ध्रुव, बलजीत कौर, हेमराज साहू, पूनम श्रीवास्तव, श्रीनिवास सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, वरिष्ठजन एवं महिला मोर्चा की पदाधिकारी उपस्थित रहीं।

बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा संगठन द्वारा निर्धारित दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने का आग्रह किया गया।

Link : https://shricgnewscreator.com/deliberations-on-preparations-for-the-august-15-tiranga-yatra-at-the-panchsheel-nagar-west-mandal-meeting/

Share This Article