रायपुर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन, शिक्षा सुधार और एनटीए पर उठाई आवाज़
भिलाई,भारतीय मुस्लिम युवा छात्रों के संगठन स्टूडेंट्स इस्लामिक ऑर्गनाइज़ेशन ऑफ इंडिया (एसआईओ) छत्तीसगढ़ ने राजधानी रायपुर के अंबेडकर चौक पर आयोजित शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में भाग लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त की। प्रदर्शन के दौरान संगठन के प्रतिनिधियों ने सॉलिडैरिटी (एकजुटता) रजिस्टर पर हस्ताक्षर कर शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही और सुधार की मांग रखी।
एसआईओ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष अनस खान ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए प्रभावी और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली विकसित करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने वर्तमान स्वरूप में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) को समाप्त करने तथा परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार लागू करने की मांग दोहराई।








