सिस्टम इंडिया कंपनी में मजदूर की मौत पर कामगार कांग्रेस का प्रदर्शन, श्रम विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग

Editor
By Editor 3 Min Read

प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक बोरकर के निर्देश पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतनाम सिंह व प्रदेश सचिव राम सूर्यवंशी के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन, सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप; मृतक के परिजनों को मुआवजा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

दुर्ग, अखिल भारतीय असंगठित कामगार एंड कर्मचारी कांग्रेस (KKC) ने जामुल औद्योगिक क्षेत्र स्थित सिस्टम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में ठेका मजदूर की मौत के मामले को लेकर श्रम विभाग में शिकायत दर्ज कराते हुए कंपनी एवं संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक बोरकर के निर्देश पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतनाम सिंह तथा प्रदेश सचिव, जिला महामंत्री एवं पाटन विधानसभा जामगांव आर प्रभारी राम सूर्यवंशी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने श्रम विभाग की उप संचालक पायल शर्मा को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि 6 जुलाई 2026 को एसीसी चौक, जामुल स्थित सिस्टम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में ठेकेदार कन्हैया सिंह के अधीन कार्यरत मजदूर शिव कुमार सोनी प्लांट के भीतर लगभग 50 फीट ऊंचाई पर कार्य कर रहे थे। आरोप है कि उन्हें आवश्यक सुरक्षा उपकरण, जैसे सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट एवं अन्य सुरक्षा साधन उपलब्ध कराए बिना काम कराया जा रहा था। इसी दौरान दुर्घटना होने से उनकी मौत हो गई।

Contents
प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक बोरकर के निर्देश पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतनाम सिंह व प्रदेश सचिव राम सूर्यवंशी के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन, सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप; मृतक के परिजनों को मुआवजा और दोषियों पर कार्रवाई की मांगदुर्ग, अखिल भारतीय असंगठित कामगार एंड कर्मचारी कांग्रेस (KKC) ने जामुल औद्योगिक क्षेत्र स्थित सिस्टम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में ठेका मजदूर की मौत के मामले को लेकर श्रम विभाग में शिकायत दर्ज कराते हुए कंपनी एवं संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक बोरकर के निर्देश पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतनाम सिंह तथा प्रदेश सचिव, जिला महामंत्री एवं पाटन विधानसभा जामगांव आर प्रभारी राम सूर्यवंशी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने श्रम विभाग की उप संचालक पायल शर्मा को ज्ञापन सौंपा।

संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कंपनी प्रबंधन एवं ठेकेदार द्वारा श्रम सुरक्षा नियमों और औद्योगिक सुरक्षा मानकों की गंभीर अनदेखी की गई, जिसके कारण एक श्रमिक को अपनी जान गंवानी पड़ी। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की गई तो भविष्य में भी इस प्रकार की गंभीर घटनाएं हो सकती हैं।

कामगार कांग्रेस ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कंपनी और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ श्रम एवं औद्योगिक सुरक्षा कानूनों के तहत कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही मृतक श्रमिक के परिजनों को उचित मुआवजा, आर्थिक सहायता और न्याय सुनिश्चित किया जाए।

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश सचिव राम सूर्यवंशी, स्टेट कॉर्डिनेटर लखपति सोना, ललित साहू, पार्षद भारती राम सूर्यवंशी, प्रेमप्रकाश मिश्रा, ऋषभ तिवारी सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी ने श्रम विभाग से मामले में शीघ्र कार्रवाई कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाने की मांग की।

Link : https://shricgnewscreator.com/kamgar-congress-protests-over-workers-death-at-system-india-company-demands-strict-action-from-the-labour-department/

Share This Article