आईआईआईई ने याद किया सराफ का योगदान

Editor
By Editor 1 Min Read

भिलाई, इंडियन इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग (आईआईआईई) ने भिलाई चैप्टर के सदस्य और जाने-माने माइनिंग-इंडस्ट्रियल इंजीनियर बिजोय कुमार सराफ को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

संस्थान की ओर से के. पटेल ने बताया कि स्व. सराफ ने अपने समर्पण और सक्रिय भागीदारी से सामूहिक मिशन को समृद्ध किया। इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उनके योगदान और भिलाई चैप्टर के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को हमेशा गहरे सम्मान और कृतज्ञता के साथ याद किया जाएगा। भिलाई चैप्टर के सभी सदस्यों ने उनके बेटे आदित्य और शोक-संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Link : https://shricgnewscreator.com/iiie-remembers-sarafs-contribution/

Share This Article