ओम शिव शक्ति सेवा समिति के नेतृत्व में दुर्ग से अमरनाथ यात्रियों का जत्था रवाना

Editor
By Editor 1 Min Read

बाबा बर्फानी के जयकारों के बीच दुर्ग से अमरनाथ यात्रियों का दल रवाना

दुर्ग, ओम शिव शक्ति सेवा समिति के नेतृत्व में अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था दुर्ग से रवाना हुआ। इस अवसर पर रायपुर रेलवे स्टेशन पर जम्मू-कश्मीर बैंक, रायपुर शाखा के शाखा प्रबंधक राजेश कुमार बाली ने सभी श्रद्धालुओं को सफल एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

यात्रा के दौरान समिति की ओर से संतोष अग्रवाल, अतुल भाई पटेल सहित अन्य श्रद्धालुओं ने राजेश कुमार बाली का सम्मान किया। श्रद्धालुओं ने अमरनाथ यात्रा के पंजीयन एवं अन्य व्यवस्थाओं में बैंक द्वारा किए गए सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पंजीयन जम्मू-कश्मीर बैंक की शाखा में किया जाता है। पंजीयन प्रक्रिया के दौरान भी बैंक प्रबंधन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई थीं। इसी सहयोग के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए रायपुर रेलवे स्टेशन पर शाखा प्रबंधक राजेश कुमार बाली का सम्मान किया गया।

Share This Article