डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्मजयंती पर भाजपा भिलाई-03 मंडल में कार्यक्रम आयोजित

Editor
By Editor 2 Min Read

भिलाई, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा भिलाई-03 मंडल द्वारा राष्ट्रवादी विचारक, प्रखर शिक्षाविद् एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्मजयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान, अखंड भारत के प्रति उनके समर्पण तथा “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” के उनके संकल्प को स्मरण करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। साथ ही कार्यकर्ताओं ने डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (DLP) के माध्यम से भी उनकी विचारधारा एवं संगठनात्मक विषयों का अध्ययन किया।

इस अवसर पर मंडल प्रभारी  मनोज तिवारी, सह प्रभारी गुरुजीत सिंह सोंखी, विधायक प्रतिनिधि  सतीश साहू  तथा मंडल अध्यक्ष  वरुण यादव, विपिन चंद्राकर, रामखिलावन वर्मा, तुलसी ध्रुव, श्याम सुंदर जायसवाल, रवि नाहर, पुखराज जैन, गुरुचरण सिंह, दीप पटेल, सुशील कर्मा कर, संजय ठाकुर, लवकुश सोनी, अजय साहू, महेंद्र साहू, अभिषेक शर्मा, गीता वर्मा, रीना चंद्राकर, मीना गिरी, हरिलाल सोनी, रूपेन्द्र यादव, अपर्णा मुखर्जी, यश मेहरा आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मंडल के समस्त पदाधिकारी, शक्तिकेंद्र प्रभारी, संयोजक एवं सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष/संयोजक, मंडल में निवासरत राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारीगण, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, नेता प्रतिपक्ष, पार्षद, छाया पार्षद तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्रहित एवं संगठन सशक्तीकरण के लिए सतत कार्य करने का संकल्प लिया गया।

Share This Article