साईं मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को किया याद, बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे उपस्थित
भिलाई, भारतीय जनता पार्टी चरोदा मंडल द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन के आह्वान, प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन तथा भिलाई जिला भाजपा के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण किया।
कार्यक्रम का आयोजन चरोदा स्थित साईं मंदिर परिसर में मंडल अध्यक्ष ए. गौरीशंकर के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनके विचार आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं और युवाओं को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में चरोदा मंडल प्रभारी विजेंद्र सिंह, अहिवारा विधानसभा विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, मंडल अध्यक्ष ए. गौरीशंकर, प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ खिलावन साहू, उपनेता प्रतिपक्ष चंद्र प्रकाश पांडे, मंडल महामंत्री श्रीमती पूर्णिमा ठाकुर एवं राजेश कुमार मौर्य, मंडल उपाध्यक्ष परमजीत सिंह और प्रमिला टांडी सहित मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके अलावा वेद प्रकाश पांडे, तरुण परगनिया, टी. रमन, हेमराज साहू, रोहित चौधरी, मनोज चक्रधारी, राजेश यादव, नितेश कुशवाहा, मनजीत लहरे, अनु वर्मा, अभय चौबे, आशीष बोरकर, ममता सिंह, पूनम श्रीवास्तव, रेखा साहू, कल्पना बाला, रितु वर्मा, उषा चौहान सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।






