अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में भिलाई-3 में पांच दिवसीय निःशुल्क योग शिक्षण शिविर 17 जून से

Editor
By Editor 2 Min Read

आयुष योगा वेलनेस सेंटर स्पेशलिटी क्लिनिक एवं शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई-3 में होगा आयोजन, योग चिकित्सक डॉ. आकांक्षा मिश्रा देंगी प्रशिक्षण

भिलाई, शासन की जनहितकारी योजनाओं के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में दुर्ग जिले में आयुष योगा वेलनेस सेंटर स्पेशलिटी क्लिनिक एवं शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई-3 द्वारा पांच दिवसीय निःशुल्क योग शिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 17 जून से 21 जून 2026 तक प्रतिदिन आयोजित होगा।

शिविर में योग प्रशिक्षण एवं योग चिकित्सा संबंधी मार्गदर्शन योग चिकित्सक डॉ. आकांक्षा मिश्रा द्वारा प्रदान किया जाएगा। आयोजन समिति ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने परिवार सहित शिविर में सहभागिता निभाकर कार्यक्रम को सफल बनाएं तथा योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।

आयोजकों ने बताया कि भिलाई-3 स्थित योग वेलनेस सेंटर, शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 7:30 बजे तक नियमित योग प्रशिक्षण भी संचालित किया जाता है, जिसमें डॉ. आकांक्षा मिश्रा द्वारा योगासन, प्राणायाम एवं स्वास्थ्य संबंधी योग क्रियाओं का अभ्यास कराया जाता है।

पांच दिवसीय इस विशेष शिविर में योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उपाय बताए जाएंगे। साथ ही विभिन्न रोगों में योग की उपयोगिता एवं स्वस्थ जीवन पद्धति पर भी जानकारी दी जाएगी।

आयोजन समिति ने अधिक से अधिक नागरिकों से समय पर उपस्थित होकर शिविर का लाभ लेने की अपील की है।

Share This Article