भिलाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष्मान आरोग्य मंदिर भिलाई-3 द्वारा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला जरवाय में 17 से 21 जून तक पांच दिवसीय निःशुल्क योग स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से 9 बजे तक संचालित होगा।
यह आयोजन आयुष विभाग छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला आयुष अधिकारी दुर्ग के निर्देशानुसार किया जा रहा है। आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूजा सिन्हा ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को योग के प्रति जागरूक करना, स्वास्थ्य लाभ प्रदान करना तथा योग को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने नागरिकों से परिवार सहित शिविर में भाग लेकर योग के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य प्राप्त करने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
शिविर में योग प्रशिक्षक महेश सोनी प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स देंगे। आयोजकों ने प्रतिभागियों से खाली पेट आने, ढीले एवं आरामदायक वस्त्र पहनने तथा अपने साथ पानी की बोतल और योगा मैट या आसन लाने का अनुरोध किया है। शिविर में सभी आयु वर्ग के लोग भाग लेकर योग के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे।






