दुर्ग, तकनीकी शिक्षा संचालनालय ने प्रदेश के पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए ऑनलाईन काउंसिलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया है। उदय प्रसाद उदय शासकीय पॉलीटेक्निक, दुर्ग के प्राचार्य प्रकाश कुमार पाण्डेय ने बताया कि पॉलीटेक्निक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पहले चरण की ऑनलाईन काउंसिलिंग 11 जून से शुरू होगी इच्छुक अभ्यर्थियों को 11 जून सुबह 10.00 बजे से 15 जून रात 11.59 बजे तक ऑनलाईन पंजीयन कराना होगा ।
(www.cgdte.admissions.nic.in) पंजीयन के बाद मेरिट सूची 16 जून को जारी होगी। मेरिट सूची पर अभ्यर्थी 17 जून तक आपत्तियाँ दर्ज करा सकेंगे। पहले चरण में कालेज आबंटन 19 जून को होगा। कालेज आबंटन के बाद अभ्यर्थियों को 20 से 24 जून के बीच संबंधित संस्थान में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसी तरह द्वितीय चरण का पंजीयन की ऑनलाईन काउंसिलिंग 26 जून से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को 26 जून सुबह 10. 00 बजे से 30 जून रात 11.59 बजे तक ऑनलाईन पंजीयन कराना होगा। पंजीयन के लिए मेरिट सूची 01 जुलाई को जारी होगीं मेरिट सूची पर अभ्यर्थी 02 जुलाई को दावा आपत्तियाँ दर्ज करा सकेंगे। द्वितीय चरण में कालेज आबंटन 03 जुलाई को होगा। कालेज मिलने के बाद अभ्यर्थियों को 04 जुलाई से 09 जुलाई के बीच संबंधित संस्थान में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
पांडेय ने बताया कि 11 जून से संस्था में सुविधा केन्द्र कक्ष क्रमांक 109 में स्थापित किया गया है। सुविधा केन्द्र में ऐसे विद्यार्थी जिन्हें पंजीयन करने में परेशानी या असुविधा हो रही है तो सुविधा केन्द्र से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते है। शासन द्वारा किसी भी शासकीय पॉलीटेक्निक में प्रवेश के लिए बालिकाओं को शिक्षण शुल्क में छूट प्रदान की गई है। उल्लेखनीय है कि दुर्ग पॉलीटेक्निक हमेशा से अग्रणी पॉलीटेक्निक रहा है यहाँ हर वर्ष 60 प्रतिशत विद्यार्थियों का प्लेसमेंट केम्पस के माध्यम से विभिन्न नामी कम्पनियां जैसे जिन्दल स्टील, जिन्दल पॉवर लिमिटेड, जेएसडब्ल्यू, हिन्डालको, टाटा स्टील इत्यादि में चयन होता है। प्राचार्य पांडेय ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से तय समय-सीमा में प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की है।






