हज पर जा रहे खुशकिस्मतों का इस्तकबाल आज

Editor
By Editor 1 Min Read

भिलाई,  हज के मुबारक सफर पर जा रहे दुर्ग-भिलाई के खुशकिस्मतों का इस्तकबालिया प्रोग्राम 19 अप्रैल रविवार को कृष्णा गार्डन, ज़ीरो पाइन्ट रोड शान्ति नगर में रखा गया है। ट्रांसपोर्टर व समाजसेवी अब्दुल गनी खान और हज़रत बिलाल मस्जिद हुडको भिलाई के सदर शाहिद अहमद (रज्जन) ने बताया कि बाद नमाज़-ए-ईशा रात 8:30 बजे से यह प्रोग्राम होगा। उन्होंने सभी हुज्जाजे किराम से शिरकत और खिदमत का मौका देकर अपनी दुआओं में शामिल करने की अपील की है।

Share This Article