भिलाई-3 में होगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रारंभिक वर्ग

Editor
By Editor 1 Min Read

भिलाई। भिलाई-3 चरौदा, कुम्हारी एवं अमलेश्वर नगर के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का “प्रारंभिक वर्ग” आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के शारीरिक एवं बौद्धिक विकास तथा संघ कार्य को गति देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।

आयोजकों ने बताया कि प्रशिक्षण से ही कार्यकर्ता का सर्वांगीण विकास संभव होता है। यह वर्ग 29 मई 2026 शुक्रवार शाम 5 बजे से प्रारंभ होकर 31 मई 2026 रविवार शाम 7 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम का आयोजन स्वामी आत्मानंद विद्यालय (जनता स्कूल), भिलाई-3 चरौदा में किया जाएगा।
वर्ग में 13 से 60 वर्ष आयु तक के स्वयंसेवक भाग ले सकेंगे। वर्ग शुल्क 150 रुपये निर्धारित किया गया है। प्रतिभागियों को दैनिक उपयोग की सामग्री अन्य आवश्यक सामान साथ ला सकेंगे। प्रतिभागियों के लिए पूर्ण बांह सफेद शर्ट, खाकी पैंट, काली ऊन टोपी, काले जूते एवं दंड लाना अनिवार्य बताया गया है।
कार्यक्रम के संबंध में अधिक जानकारी हेतु मुकेश साहू (79999 74405), राहुल वर्मा (88785 28084) एवं प्रकाश कश्यप (99931 81286) से संपर्क किया जा सकता है।

Share This Article