महंगाई और पेट्रोल-डीजल कीमतों के खिलाफ सोमवार की शाम भिलाई-3 में कांग्रेस का प्रदर्शन

Editor
By Editor 1 Min Read

भिलाई, बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल एवं सराफा की बढ़ती कीमतों के विरोध में आज सोमवार शाम 4 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, भिलाई-चरोदा द्वारा विशाल प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। यह प्रदर्शन भिलाई-3 स्थित पुलिस पेट्रोल पंप के सामने किया जाएगा।

जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के निर्देशानुसार आयोजित इस आंदोलन में तख्ती प्रदर्शन एवं जनसंवाद कार्यक्रम भी रखा गया है। कांग्रेस संगठन ने महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, NSUI, सेवा दल सहित सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, भिलाई-3 के अध्यक्ष श्रीकांत वर्मा ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का असर रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ रहा है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।

Share This Article