भिलाई-चरोदा नगर निगम के नए आयुक्त सुदेश कुमार सुंदरानी ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद महापौर निर्मल कोसरे और सभापति कृष्णा चंद्राकर ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान निगम से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी हुई।

आयुक्त सुंदरानी ने निगम कार्यालय का निरीक्षण किया। वे विभिन्न विभागों में पहुंचे और विभाग प्रमुखों तथा कर्मचारियों से कामकाज की जानकारी ली। उन्होंने विभागीय गतिविधियों और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कार्यप्रणाली को समझा।

उल्लेखनीय है कि निवर्तमान आयुक्त दशरथ सिंह भारद्वाज का तबादला किए जाने के बाद सुंदरानी को निगम आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Link : https://shricgnewscreator.com/sudesh-kumar-sundarani-has-taken-charge-as-the-municipal-commissioner-of-bhilai-charoda/









