सफाई कार्य, सुलभ शौचालय और सीसी रोड निर्माण का किया गया निरीक्षण; शनि जयंती पर श्रद्धालुओं को बांटा गया शरबत और पानी
भिलाई, देवबलोदा स्थित प्राचीन शिव मंदिर के समीप करसा तालाब के सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर शनिवार को निरीक्षण एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। तालाब की साफ-सफाई, सुंदरीकरण कार्य तथा मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संबंधित ठेकेदार को स्थल का निरीक्षण कराया गया।
इस दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए सुलभ शौचालय निर्माण के लिए उपयुक्त स्थान का भी चयन किया गया। साथ ही क्षेत्र में निर्माणाधीन सीसी रोड का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति की जानकारी ली गई तथा गुणवत्तापूर्ण निर्माण के निर्देश दिए गए।

इसी अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक बोरकर के सहयोग से शनि जयंती के उपलक्ष्य में मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और राहगीरों को रूह अफजा शरबत एवं ठंडा पानी वितरित किया गया। भीषण गर्मी के बीच किए गए इस सेवा कार्य की लोगों ने सराहना की।
कार्यक्रम में असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश सचिव राम सूर्यवंशी, जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के जिला महामंत्री एवं जामगांव आर पाटन विधानसभा प्रभारी, जिला अध्यक्ष राहुल वर्मा, पार्षद भारती राम सूर्यवंशी, प्रेम मिश्रा, ऋषभ तिवारी, विजय पुरी और दानी निर्मलकर सहित अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

पार्षद भारती राम सूर्यवंशी ने कहा कि क्षेत्र के धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।



