भिलाई, सुशासन तिहार के अवसर पर 11 मई 2026 को मंगल भवन, भिलाई-3 में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला आयुष अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में आयुष स्पेशलिटी क्लिनिक द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।
शिविर में कुल 89 हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मरीजों की शुगर एवं ब्लड प्रेशर की जांच कर आवश्यक औषधियों का नि:शुल्क वितरण किया गया। साथ ही लोगों को योग, संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान की गईं। विशेषज्ञों ने नियमित योग एवं सही खानपान को बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक बताया।

इस चिकित्सा शिविर में डॉ. आकांक्षा, डॉ. अर्पिता शर्मा, फार्मासिस्ट विनय कुमार निर्मलकर, विजय साहू, खिलांक साहू, उषा निर्मलकर एवं भुवन निर्मलकर ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में पहुंचे लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना करते हुए इसे जनहित में उपयोगी पहल बताया।


