भिलाई, वरिष्ठ नागरिक समिति मरोदा सेक्टर की ओर से धार्मिक यात्रा के तहत विभिन्न स्थलों के साथ मदकू द्वीप भ्रमण का आयोजन किया गया। इस दौरान सदस्य विभिन्न धार्मिक स्थलों तक भी पहुंचे और पूजा अर्चना कर पुण्य लाभ लिया।
55 से अधिक लोगों के इस समूह में एन एल मौर्य “प्रीतम” सूचना एवं प्रसारण सचिव, कोषाध्यक्ष के आर देवांगन, सचिव जनकलाल साहू, अध्यक्ष उजियार सिंह पंवार, संस्थापक पी एल पाठे, पंचराम साहू और सभी पदाधिकारियों ने यात्रा की शुरुआत करते हुए चरोदा में मुक्तेश्वर शिव मंदिर एवं 51 शक्ति पीठ का दर्शन किया। समूह ने दामाखेड़ा कबीर आश्रम एवं मठ की यात्रा भी की। सदस्यों ने खारून और शिवनाथ नदी का प्रमुख संगम भी देखा।



