भिलाई नगर, नगर पालिक निगम भिलाई ने नागरिक सुविधाओं को अधिक सुलभ, पारदर्शी और त्वरित बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण पहल करते हुए अधिकारियों के लिए पद-आधारित शासकीय मोबाइल नंबर जारी किए हैं। इस व्यवस्था से अब नागरिकों को किसी अधिकारी का व्यक्तिगत नंबर खोजने की आवश्यकता नहीं होगी, बल्कि वे सीधे संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारी से संपर्क कर सकेंगे।
निगम प्रशासन के अनुसार ये मोबाइल नंबर किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं, बल्कि संबंधित पद के लिए आवंटित किए गए हैं। ऐसे में अधिकारी के स्थानांतरण के बाद भी वही नंबर नए पदाधिकारी के पास रहेगा, जिससे संपर्क व्यवस्था लगातार बनी रहेगी।
विशेष रूप से सफाई, जल प्रदाय, राजस्व, स्वास्थ्य और प्रकाश जैसे आवश्यक सेवाओं से जुड़े अधिकारियों के नंबर 24×7 सक्रिय रहेंगे, ताकि आपातकालीन स्थिति में भी नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके।
जारी प्रमुख मोबाइल नंबर
- आयुक्त – राजीव कुमार पाण्डेय: 9406180971
- अपर आयुक्त – राजेन्द्र कुमार दोहरे: 9406180972
- उपायुक्त – नरेन्द्र कुमार बंजारे: 9406180973
- उपायुक्त – दिनेश कुमार कोसरिया: 9406180974
- जोन आयुक्त/कार्यपालन अभियंता (जोन-1) – संजय अग्रवाल: 9406180975
- जोन आयुक्त (जोन-2) – येशा लहरे: 9406180976
- जोन आयुक्त (जोन-3) – कुलदीप गुप्ता: 9406180977
- जोन आयुक्त (जोन-4) – अमरनाथ दुबे: 9406180978
- कार्यपालन अभियंता – सुनील जैन: 9406180979
- अधीक्षण अभियंता – अजीत कुमार तिग्गा: 9406180980
निगम प्रशासन का मानना है कि इस नई व्यवस्था से न केवल शिकायतों के निराकरण में तेजी आएगी, बल्कि नागरिकों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद भी मजबूत होगा।


