भूपेश बघेल के खिलाफ एआई फर्जी वीडियो पर बवाल, कांग्रेस ने दर्ज कराई एफ आई आर

Editor
By Editor 2 Min Read

भिलाई-3 थाने में सौंपा ज्ञापन; दोषियों की गिरफ्तारी, आईडी बैन और कड़ी कार्रवाई की मांग,- चेतावनी कार्रवाई नहीं हुई तो होगा उग्र प्रदर्शन

भिलाई, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राष्द्रीय महासचिव,पंजाब के प्रभारी ,छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक मान.भुपेश बघेल  के सबंध मे आपत्ती जनक एवं भ्रमक ए आई जनरेटेड विडियो प्रसारित किया गया है

जिसके विरुद्ध एफ.आई.आर दर्ज कर कड़ी कार्यवाही एवं उनके आईड़ी बैन कारने तथा दोषीयो की पहचान कर उनके विरूद्ध कड़ी कानुनी कार्यवाही व तत्काल गिरप्तारी एवं सबंधीत इस्ट्रा ग्राम सोशल मीडिया आईडी को बैन कारने हेतु पुरानी भिलाई-३ थाना में एफ.आई.आर दर्ज कराने ब्लाक कांग्रेस भिलाई चरोदा के समस्त कांग्रेसी गण द्वारा थाना प्रभारी जी को ज्ञापन सौपा गया

उक्त व्यीक्त के ऊपर अगर कार्यवाही नही होती है तो थाने में उग्र प्रदर्शन किया जायेगा इस मौके पर भिलाई चरोदा ब्लॉक अध्यक्ष श्रीकांत वर्मा के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेसी मनोज मढ़रिया, संतोष तिवारी, मोहन साहू, गोपेंद्र चंद्राकर , संदीप सिंह, हरमिक सिंह, युवराज कश्यप, राम सूर्यवंशी, जवाहर यादव, विनोद कुमार, सुप्रिया टेमुलकर, बी एन राजू, प्रकाश दुर्गा, एम जॉनी, गिरजाशंकर बंछोर, एम शरद डोरा, तौहीद ख़ान, के मिथलेश राव, राजेश्वरी पटेल, सूर्यकांत शर्मा, राहुल वर्मा, प्रेम मिश्रा, मोहम्मद जुनैद, तरुण कुमार, सीमा ठाकुर, विप्लव बिश्वास  एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Share This Article