दुर्ग-शालीमार-दुर्ग के मध्य समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन

Editor
By Editor 3 Min Read

रायपुर, 17 अप्रैल 2026 ग्रीष्मकाल के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु दुर्ग-शालीमार-दुर्ग के मध्य 1-1 फेरे के लिए समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है । गाड़ी संख्या 08745 दुर्ग-शालीमार समर स्पेशल ट्रेन दुर्ग से 22 अप्रैल 2026 को चलेगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08746 शालीमार-दुर्ग समर स्पेशल ट्रेन शालीमार से 23 अप्रैल 2026 को चलेगी | इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर चांपा एवं रायगढ़ स्टेशनों में दिया गया है ।

👉 गाड़ी संख्या 08745 दुर्ग-शालीमार समर स्पेशल ट्रेन दुर्ग से 22 अप्रैल 2026 बुधवार को 21.45 बजे रवाना होगी तथा रायपुर आगमन 22.25 बजे, प्रस्थान 22.30 बजे, भाटापारा आगमन 23.20 बजे, प्रस्थान 23.22 बजे दूसरे दिन बिलासपुर आगमन 00.35 बजे, प्रस्थान 00.45 बजे, चांपा आगमन 01.35 बजे, प्रस्थान 01.37 बजे, रायगढ़ आगमन 02.32 बजे, प्रस्थान 02.34 बजे, झारसुगुड़ा आगमन 04.08 बजे, प्रस्थान 04.10 बजे, राउरकेला आगमन 05.40 बजे, प्रस्थान 05.50 बजे, चक्रधरपुर आगमन 07.38 बजे, प्रस्थान 07.40 बजे, टाटानगर आगमन 08.00 बजे, प्रस्थान 08.10 बजे, खड़गपुर आगमन 11.40 बजे, प्रस्थान 11.45 बजे, सांतरागाछी आगमन 13.13 बजे, प्रस्थान 13.15 बजे होते हुये 13.45 बजे शालीमार स्टेशन पहुंचेगी |


👉 गाड़ी संख्या 08746 शालीमार-दुर्ग समर स्पेशल ट्रेन शालीमार से 23 अप्रैल 2026 गुरुवार को 17.45 बजे रवाना होगी तथा संतारागाछी आगमन 18.13 बजे, प्रस्थान 18.15 बजे, खड़गपुर आगमन 19.35 बजे, प्रस्थान 19.40 बजे, टाटानगर आगमन 21.55 बजे, प्रस्थान 22.00 बजे, चक्रधरपुर आगमन 22.53 बजे, प्रस्थान 22.55 बजे दूसरे दिन राउरकेला आगमन 00.20 बजे, प्रस्थान 00.30 बजे, झारसुगुड़ा आगमन 02.40 बजे, प्रस्थान 02.42 बजे, रायगढ़ आगमन 03.51 बजे, प्रस्थान 03.53 बजे, चांपा आगमन 05.15 बजे, प्रस्थान 05.17 बजे, बिलासपुर आगमन 07.25 बजे, प्रस्थान 07.35 बजे, भाटापारा आगमन 08.14 बजे, प्रस्थान 08.16 बजे, रायपुर आगमन 09.20 बजे, प्रस्थान 09.25 बजे होते हुये 11.15 बजे दुर्ग स्टेशन बजे पहुंचेगी | इन स्पेशल ट्रेनों में 02 एसएलआरडी, 04 जनरल, 10 स्लीपर, 02 एसी-III, सहित कुल 18 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी । यात्रियों से आग्रह है कि उक्त स्पेशल ट्रेनों की समय-सारिणी और ठहराव संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए कृपया वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर देखकर तदानुसार यात्रा प्रारम्भ करें |

Share This Article