साहित्यकार नागेन्द्र त्रिपाठी डॉ.अंबेडकर कीर्ति सम्मान 2026 से अलंकृत

Editor
By Editor 2 Min Read

अखिल भारतीय कबीर मठ ने प्रदान किया सम्मान

कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों सहित वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी सम्मिलित है नागेन्द्र त्रिपाठी का नाम

गाजियाबाद/नागौर, कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू व डॉ. अंबेडकर प्रतिमा अनावरण समिति नागौर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश के प्रख्यात साहित्यकार व समाजसेवी नागेन्द्र त्रिपाठी को डा.अंबेडकर कीर्ति सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। उन्हें हिंदी में गद्य व काव्य लेखन,समाज सेवा तथा पर्यावरण संरक्षण में योगदान के लिए यह राष्ट्रीय सम्मान दिया गया।

बताते चलें कि लेखक नागेन्द्र त्रिपाठी ने मातृभाषा हिंदी में 12 पुस्तकें लिखी हैं उनको लेखन के क्षेत्र में उल्लेखनीय अवदान हेतु कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं तथा उनका नाम इंडिया बुक आफ वर्ल्र्ड रिकॉर्ड, हारवर्ड बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड लंदन तथा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल किया गया है ।

मुख्य अतिथि नागौर के विधायक हरेंद्र मिर्धा, विशिष्ट अतिथि राजस्थान सरकार की राज्य मंत्री मंजू मेघवाल तथा कांग्रेस जिला अध्यक्ष हनुमान बांगड़ा ने भी अपने उद्बोधन में कार्यक्रम के आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की । अध्यक्षता रोहिणी के सरपंच महेश शर्मा ने की व बड़ी खाटू कबीर आश्रम के संस्थापक महंत डॉ नानक दास  महाराज पद्मश्री हिमताराम भांभू पर्यावरणविद और भामाशाह प्रेम रतन शर्मा ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में उल्लेखनीय योगदान किया ।

समारोह में शिक्षा को सर्वसुलभ बनाने व सामाजिक समरसता का संदेश देने पर जोर दिया गया । प्रतिमा लोकार्पण व म्यूजियम भवन उद्घाटन भी कार्यक्रम की सफलता में चार चाँद लगा गया ।

Share This Article