भिलाई नायर समाजम स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, कक्षा 10वीं सीबीएसई परीक्षा में रचा कीर्तिमान

Editor
By Editor 2 Min Read

90% से अधिक अंक लाने वाले 10 छात्र, गुलशन वर्मा 95.2% के साथ प्रथम; प्रबंधन ने छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया श्रेय

भिलाई,  भिलाई नायर समाजम स्कूल, सेक्टर-8 के विद्यार्थियों ने इस वर्ष आयोजित सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्रों के शानदार परिणाम ने न केवल एक नया कीर्तिमान स्थापित किया, बल्कि शैक्षणिक गुणवत्ता की भी मिसाल पेश की है।

विद्यालय के कुल 10 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। परीक्षा परिणाम में गुलशन वर्मा ने 95.2 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं पायल वर्मा ने 94 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान पर कब्जा जमाया, जबकि अमृता सॉव ने 92 प्रतिशत अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस उल्लेखनीय सफलता पर विद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल है। भिलाई नायर समाजम की प्रबंधन समिति के सदस्यों, प्राचार्या एवं उप-प्राचार्या ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का प्रतिफल है।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही अभिभावकों के सहयोग को भी इस सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए उनका आभार व्यक्त किया गया।

विद्यालय परिवार ने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भी छात्र इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्था का नाम रोशन करते रहेंगे।

Share This Article