डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर पश्चिम मंडल में श्रद्धा-सम्मान, प्रतिमा पर माल्यार्पण

Editor
By Editor 2 Min Read

समाजसेवी गोदावरी व्यास का सम्मान, वक्ताओं ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

भिलाई, संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर पश्चिम मंडल द्वारा सेक्टर-06, वार्ड-61 स्थित एचएससीएल कॉलोनी स्कूल ग्राउंड (सुपेला अंडरब्रिज के पास) में स्थापित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर मंडल सहित प्रदेश, जिला एवं मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर बाबा साहेब को नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी  गोदावरी व्यास का श्रीफल एवं शॉल भेंटकर सम्मान किया गया। यह सम्मान कार्यक्रम सहसंयोजक भारती ऊइके एवं मंडल पदाधिकारियों के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण से हुई, जिसमें पश्चिम मंडल अध्यक्ष  गोल्डी सोनी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष  संजय दानी एवं समाजसेवी  गोदावरी व्यास ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, उनके संघर्षों और समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री  बी. पदमाराम ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन कार्यक्रम संयोजक  सुमित्रा रात्रि द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जिला कार्यालय से प्रभारी  तिलक राज यादव, डॉ. प्रदीप चौधरी, सोनाली सिंगने, सरोज तहनगुरिया, ज्योति सेन, किरण भोसले, कांति वर्मा, महेंद्र यादव, महेंद्र प्रताप सिंह, नितेश मिश्रा, सुजीत सोनवानी, राजा सोनानी, संजय सिंह, टिकेश्वरी साहू, ज्योति साहू, तारीख खान, एम. रवि, रविंद्र सिंह, केशव पटेल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने संकल्प लिया कि वे बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर एक न्यायपूर्ण, समतामूलक और सशक्त समाज के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देंगे।

Share This Article