छत्तीसगढ़ सिंधी एकेडमी की अध्यक्ष सुषमा का किया सम्मान, सिंधी समाज ने जताया गर्व

Editor
By Editor 2 Min Read

भिलाई, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सुषमा जेठानी को छत्तीसगढ़ सिंधी एकेडमी का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं सिंधी समाज के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, आत्मीयता और गौरव का माहौल देखने को मिला।
समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि यह नियुक्ति केवल एक व्यक्ति का सम्मान नहीं, बल्कि पूरे सिंधी समाज की सक्रिय भागीदारी और सांस्कृतिक योगदान का सम्मान है। सभी ने विश्वास जताया कि सुषमा जेठानी के नेतृत्व में सिंधी एकेडमी सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों को नई दिशा देगी तथा नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का कार्य करेगी।

ग्रामोद्योग विभाग के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय ने कहा कि शासन ने समाजसेवा और सामाजिक प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा ने कहा कि राज्य सरकार सभी समाजों की संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा सुषमा जेठानी के अनुभव का लाभ पूरे प्रदेश को मिलेगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने कहा कि समाजहित में समर्पित व्यक्तित्वों को जिम्मेदारी मिलना सकारात्मक संदेश है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सिंधी एकेडमी युवाओं को संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, दिलीप पटेल, पार्षद फिरोज फारूखी, नटवर ताम्रकार, मुकेश अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाजजन उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सुषमा जेठानी का सम्मान किया।

प्रतिबद्धता के साथ कार्य
अपने उद्बोधन में सुषमा जेठानी ने मुख्यमंत्री एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सिंधी संस्कृति, भाषा और परंपराओं के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि समाज के युवाओं, महिलाओं और सांस्कृतिक प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता होगी।

Share This Article