विद्युत अंतरक्षेत्रीय शरीर सौष्ठव एवं शक्तितोलन प्रतियोगिता में दुर्ग रीजन के विजयी होने पर अधिकारियों ने दी बधाई

Editor
By Editor 2 Min Read

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड, दुर्ग

दुर्ग, बुधवार,  01 अप्रैल  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज अंतर्क्षेत्रीय शक्तितोलन(पॉवर लिफ्टंग) एवं शरीर सौष्ठव(बॉडी बिल्डिंग) प्रतियोगिता में दुर्ग रीजन की टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। विजयी होकर लौटे खिलाड़ियों नेे क्षेत्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य अभियंता  हर्ष कुमार मेश्राम से सौजन्य मुलाकात की।  मेश्राम नेे कहा कि खेल हमारे जीवन में उत्साह का संचार करते हैं। कार्य के साथ ही खेल मैदान पर विद्युतकर्मियों का बेहतर प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने प्रतिभागियांे को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर वरिष्ठ कल्याण अधिकारी  डी.के.डुम्भरे, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी  संतोष साहू एवं कार्यपालन अभियंता अनसुईया ठाकुर मौजूद रहे।

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के केन्द्रीय क्रीडा एवं कला परिषद के तत्वाधान में अंतर्क्षेत्रीय शक्तितोलन एवं शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता का आयोजन मड़वा क्षेत्र में दिनांक 25 से 26 मार्च 2026 तक किया गया। शक्तितोलन के विभिन्न कैटेगरी में दुर्ग रीजन की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अंडर 105 कि.ग्रा. वर्ग में कुल 740 कि.ग्रा. वजन उठाकर श्री राज वासनिक नेे स्वर्ण एवं अंडर 93 कि.ग्रा. वर्ग में कुल 490 कि.ग्रा. वजन उठाकर  राकेश कुमार नायक ने रजत पदक कुल 390 कि.ग्रा. वजन उठाकर  सुरेन्द्र चौधरी ने कास्य पदक प्राप्त किया। इस स्पर्धा में शरीर शौष्ठव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम ग्रुुप 05फीट 02 इंच श्रेणी में  संतोष कुमार एवं द्वितीय ग्रुप 05 फीट 06 इंच श्रेणी में  राकेश कुमार नायक ने रजत पदक प्राप्त किया।

इस प्रतियोगिता में दुर्ग रीजन के  राज वासनिक (शक्तितोलन) का चयन राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली अखिल भारतीय विद्युत क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिये हुआ है। उक्त विजयी प्रतिभागियों के अलावा दुर्ग रीजन की टीम में गिरधारी साहू, शेख मुख्तार, हारुन अहमद अंसारी, रुपेन्द्र सिंह ठाकुर ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सभी प्रतिभागियों को दुर्ग क्षेत्र के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

Share This Article