भिलाई 3, भारत सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लड़कियों को एच पी व्ही वैक्सीन लगाने का कार्यक्रम जल्द शुरू होने जा रहा है जो भविष्य में महिलाओं को गर्भाशय कैंसर से बचाव करेगा मास्टर ट्रेनर डा. शिखर अग्रवाल मेडिकल आफिसर, भिलाई 3 ओर मास्टर ट्रेनर बी ई टी ओ सैय्यद असलम चरोदा भिलाई 3 ने स्वास्थ्य अमले को एक दिवस प्रशिक्षण दिया उन्होंने बताया कि तीन माह तक सघन टीकाकरण अभियान पूरे भारत वर्ष मे एक साथ चलेगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. भुवनेश्वर कुमार कठौतिया जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिव्या श्रीवास्तव ने इस संबंध में बताया कि गाड़ा सील वैक्सीन सिंगल डोज में 14 वर्ष पूर्ण कर चुके लड़कियों जिन्होंने 15 वां जन्मदिन नहीं मनाया है उनको लगाने की भारत सरकार द्वारा गाइड लाइन जारी कर समुचित व्यवस्था करने निर्देश दिए गए हैं बी ई टी ओ सैय्यद असलम ने कहा कि विश्व के लगभग 159 देशों ने इस वैक्सीन को अपने यहां उपयोग किया है भारत 160 देश बनेगा हर वर्ष 80 हजार से ज्यादा महीलाओं को गर्भाशय कैंसर की पुष्टि होती है जिसमें से 35 हजार से अधिक इस गंभीर बीमारियों से मृत्यु हो जाती है ।
डा. शिखर अग्रवाल ने कहा कि गर्भाशय कैंसर के कई वेरिएंट है लेकिन 16 से 18 सिरीज़ का वेरियंट्स सबसे बड़ा कारण है गाड़ा सील वैक्सीन इसको रोकथाम में सबसे बड़ी कारगर साबित हो रही है डा. दिव्या श्रीवास्तव ने बताया कि प्रारंभिक अवस्था में केवल मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ही लगाया जाएगा और मेडिकल आफिसर की उपस्थिति में लगेगा। वैक्सीनेशन के बाद तत्काल ई सर्टिफिकेट वैक्सीनेशन दिया जाएगा वैक्सीनेशन के पूर्व पालक और अभिवावकों से सहमति पत्र लिया जाएगा डा. शिखर अग्रवाल मेडिकल आफिसर बी ई टी ओ सैय्यद असलम ने प्रशिक्षण सत्र के दौरान बताया कि इसको गर्भवती महिलाओं को नहीं लगाया जाएगा वहीं को मार्बिट बीमारियों से ग्रसितों को भी नहीं लगाया जाएगा शिशुवती माताओं को लगाया जा सकता है इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है गर्भाशय कैंसर रोकथाम बचाव कार्य ओर निदान में प्रभावी शाली है प्रायवेट अस्पताल व निजी क्लीनिक में महंगी दरों पर मिलता है भारत सरकार इसको निशुल्क उपलब्ध कराएगी और युविन पोर्टल पर एंट्री करने से समीप का टीकाकरण केंद्र पर स्लाट बुक हो जाएगा।
कार्यक्रम में डा. रश्मि भौसले समन्वयक किशोर किशोरियों स्वास्थ्य कार्यक्रम आर विश्वास एल एच व्ही प्रज्ञा कुशवाहा आर एम ए चम्पा कली सोनी व मनीष स्वर्णकार प्रकाश व नेतराम का विशेष सहयोग रहा।


