विद्युत दुर्घटनाओं से बचने खंभों, लाईनों एवं ट्रांसफार्मरों के निकट न करें होलिका दहन

Editor
By Editor 3 Min Read

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड, दुर्ग

दुर्ग, 28 फरवरी, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा होली के पर्व को दृष्टिगत रखते हुये मैदानी अधिकारियों/कर्मचारियों सहित आम नागरिकों को विशेष जागरूकता एवं सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की आकस्मिक विद्युत दुर्घटना को नियंत्रित करने समूचित अमले के साथ षिकायत केन्द्रों में सम्पूर्ण तैयारी रखने के निर्देश भी दिये गये हैं। विद्युत दुर्घटना से बचने हेतु विद्युत उपकेन्द्रों, खम्बों, लाईनों तथा ट्रांसफार्मरों के निकट होलिका दहन एवं रंगों की बौछार ना करने की अपील की गई है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री संजय खंडेलवाल ने कहा कि उपभोक्ताओं की जागरूकता एवं शालीनतापूर्वक रंगोत्सव विद्युत कंपनी सहित सभी के लिये हितकारी होगा।
मुख्य अभियंता नेे बताया कि होली के पर्व पर अवकाष होने के बावजूद बिजली संबंधी शिकायतों के शीघ्रातिशीघ्र निराकरण करने के लिए वितरण कंपनी के कॉल सेंटर एवं फ्यूज आफ कॉल सेंटर सामान्य दिनों की भांति क्रियाशील रहेंगे। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए केन्द्रीकृत कॉल सेंटर का 1912 दिन-रात क्रियाशील रहता है।

इस नंबर पर उपभोक्तागण किसी भी समय हिन्दी, अंग्रेजी एवं छत्तीसगढ़ी में षिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त पॉवर कंपनी के बिजली मितान बॉट वाट्सऐप नंबर 9425551912 पर भी बिजली आपूर्ति, ट्रांसफॉर्मर खराबी एवं बिजली संबंधित शिकायत आसानी से दर्ज करा सकते हैं। विद्युत प्रणालियों से छेड़छाड़ अथवा अन्य किसी भी प्रकार की विद्युत दुर्घटना संबंधी जानकारी उपभोक्तागण तत्काल निकटस्थ विद्युत कार्यालय में देवें। उपभोक्तागण ”मोर बिजली ऐप“ के माध्यम से भी अपने समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जनसामान्य की सावधानी से किसी भी प्रकार की संभावित विद्युत दुर्घटनाओं से आसानी से बचा जा सकता है।
रंगोत्सव पर किसी भी प्रकार की विद्युत व्यवधान, तथा विद्युत दुर्घटना संबंधी शिकायत आदि के लिये उपभोक्तागण अपने क्षेत्र के अंतर्गत स्थित जोन एवं वितरण केंद्रों में सम्पर्क कर सकते हैं।

विद्युत दुर्घटना रोकने के उपाय

ऽ होलिका दहन विद्युत प्रणालियों के निकट न करें।
ऽ विद्युत लाईनों-ट्रांसफार्मरों पर कोई वस्तु न फेंके।
ऽ विद्युत दुर्घटना की सूचना तत्काल निकटस्थ कार्यालय में दें।
ऽ विद्युत लाईनों पर रंगो की बौछार न करें।
ऽ होलिकोत्सव के दौरान बच्चों पर विशेष निगरानी रखें।

Share This Article