नेहरू नगर में ड्यूटी पर रहने वाले प्रधान आरक्षक इंद्रजीत कुमार ने दिखाई संवेदनशीलता
भिलाई, नेहरू नगर अंडरब्रिज के पास मदद नहीं मिलने के कारण करीब दो घंटे से परेशान एक दिव्यांग व्यक्ति को यातायात पुलिस के प्रधान आरक्षक इंद्रजीत कुमार ने सहारा देकर सुरक्षित रास्ता पार कराया। अंडरब्रिज से गुजर रहे प्रधान आरक्षक ने दिव्यांग व्यक्ति को असहाय देखकर तत्काल उसकी मदद की।

जानकारी के अनुसार दिव्यांग व्यक्ति नेहरू नगर क्षेत्र से टाउनशिप को ओर जाने के दौरान अंडरब्रिज में फसं गया था। वह उंचाई पर ट्राइसिकल नहीं चढा पर रहा था। काफी देर से मदद का इंतजार कर रहा था। करीब घंटेभर बीत जाने के बाद भी जब उसे सहायता नहीं मिली। इस दौरान ही वहां से गुजर रहे यातायात पुलिस के प्रधान आरक्षक इंद्रजीत कुमार की नजर उस पर पड़ी।
उन्होंने तत्काल अपनी दोपहिया रोकी और दिव्यांग व्यक्ति की सहायता की। इंद्रजीत कुमार ने उसे सहारा देकर नेहरू नगर अंडरब्रिज पार कराया और सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। उनकी इस पहल से दिव्यांग व्यक्ति को राहत मिली। यातायात पुलिसकर्मी की संवेदनशीलता और मानवीय व्यवहार की लोगों ने सराहना की।
Link : https://shricgnewscreator.com/a-person-with-a-disability-had-been-waiting-for-help-for-an-hour-a-traffic-police-officer-assisted-them-in-crossing-the-underbridge/








