भिलाई-3: खंडहर मकान के पास मिला अज्ञात का शव, इलाके में फैली सनसनी

Editor
By Editor 1 Min Read

सीएसईबी कॉलोनी के पास की घटना, मौके पर पहुंची पुलिस 112 की टीम, जांच शुरू

भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र अंतर्गत सीएसईबी कॉलोनी में स्थित एक खंडहर मकान के पास शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह स्थानीय लोगों ने जब खंडार मकान के पास शव को पड़ा देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस 112 की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेराबंदी कर सुरक्षित किया। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर इकट्ठा हो गई। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए प्रारंभिक जांच शुरू की।

वीडियो

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। शव किस अवस्था में है और मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई, पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जानकारी भी जुटाई जा रही है, ताकि मृतक की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।

Share This Article