भिलाई, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल, सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “12 साल बेमिसाल” अभियान के अंतर्गत भाजपा मंडल भिलाई-03 महिला मोर्चा द्वारा मंडल कार्यालय में रंगोली प्रतियोगिता एवं पाककला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा की बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आकर्षक रंगोलियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, स्वच्छता एवं राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। वहीं पाककला प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पारंपरिक एवं पौष्टिक व्यंजन प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई हैं। “12 साल बेमिसाल” अभियान का उद्देश्य इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को सरकार की विकास यात्रा से जोड़ना है।
कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर पुष्पा गेंडरे, सीता साहू, कुसुम विपिन चंद्राकर, पद्मनी साहू अध्यक्ष महिला मोर्चा पूजा शर्मा, रीना चंद्राकर महिला मोर्चा महामंत्री, द्रोपती वर्मा, धनेश्वरी पटेल, गीता साहू, गीता वर्मा, पुष्पा विश्वकर्मा, सावित्री यादव, दीपा निर्मलकर, राधा वर्मा, चित्रलेखा निर्मलकर एवम जिला एवं मंडल पदाधिकारी, भाजपा मंडल भिलाई-03 के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






