रायपुर–भिलाई-दुर्ग मार्ग पर ट्रैफिक होगा तेज, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
रायपुर। राजधानी रायपुर और ट्विन सिटी भिलाई–दुर्ग के बीच रोजाना जाम की समस्या से जूझने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर सिरसा गेट चौक और खुर्सीपार चौक पर ग्रेड सेपरेटर (ओवरब्रिज) बनाए जाएंगे, जिससे इस व्यस्त मार्ग पर ट्रैफिक सुगम और तेज हो सकेगा। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव की पहल पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इन दोनों परियोजनाओं के लिए कुल 77 करोड़ 36 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है ।
भिलाई, रायपुर, राजधानी रायपुर और ट्विन सिटी भिलाई–दुर्ग के बीच रोजाना जाम की समस्या से जूझने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर सिरसा गेट चौक और खुर्सीपार चौक पर ग्रेड सेपरेटर (ओवरब्रिज) बनाए जाएंगे, जिससे इस व्यस्त मार्ग पर ट्रैफिक सुगम और तेज हो सकेगा। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव की पहल पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इन दोनों परियोजनाओं के लिए कुल 77 करोड़ 36 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है ।
भारत सरकार ने राज्य शासन के प्रस्ताव के अनुरूप वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक कार्ययोजना के तहत यह मंजूरी दी है। ग्रेड सेपरेटर बनने के बाद सिरसा गेट और खुर्सीपार चौक पर वाहनों को रुकना नहीं पड़ेगा, जिससे रायपुर और दुर्ग के बीच आवागमन निर्बाध हो जाएगा। इससे न केवल यात्रा समय में कमी आएगी, बल्कि जाम और दुर्घटनाओं की संभावना भी घटेगी।
गौरतलब है कि रायपुर–दुर्ग मार्ग पर पहले ही कुम्हारी चौक, डबरा पारा, पावर हाउस चौक और सुपेला चौक पर फ्लाईओवर बनाए जा चुके हैं। सिरसा गेट और खुर्सीपार चौक पर भी लंबे समय से ओवरब्रिज की मांग की जा रही थी। जनआकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य और केंद्र सरकार के समन्वय से अब इन दोनों महत्वपूर्ण चौकों पर भी ग्रेड सेपरेटर का निर्माण होगा।
यह मार्ग रायपुर–भिलाई–दुर्ग औद्योगिक कॉरिडोर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी प्रमुख चौकों पर फ्लाईओवर और ग्रेड सेपरेटर बन जाने से न केवल आम यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि उद्योगों, व्यापार और परिवहन गतिविधियों को भी गति मिलेगी। इससे क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।


