दक्षिण कोरिया में आयोजित एशिया फुटबॉल चैंपियनशिप में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व, उपलब्धि से सिंधी समाज और छत्तीसगढ़ का बढ़ाया गौरव
भिलाई, सिंधी समाज के लिए गर्व और हर्ष का विषय है कि भिलाई-3 के होनहार युवा विशाल वाधवानी का चयन भारतीय डेफ फुटबॉल टीम में हुआ है। विशाल दक्षिण कोरिया में आयोजित एशिया फुटबॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे सिंधी समाज और छत्तीसगढ़ का मान बढ़ा है।
विशाल वाधवानी, गुरुमुखदास एवं दया वाधवानी के सुपुत्र हैं। उन्होंने अपनी प्रतिभा, लगन और निरंतर मेहनत के दम पर भारतीय डेफ फुटबॉल टीम में स्थान हासिल किया है। उनका चयन क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक उपलब्धि माना जा रहा है।
दक्षिण कोरिया में 20 से 29 नवंबर तक आयोजित एशिया फुटबॉल चैंपियनशिप में एशियाई देशों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम की ओर से मैदान में उतरकर विशाल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
विशाल की इस उपलब्धि पर सिंधी समाज में खुशी का माहौल है। समाज के लोगों ने इसे पूरे समाज के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि विशाल ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से भिलाई-3 के साथ छत्तीसगढ़ को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।
समाज के लोगों एवं शुभचिंतकों ने विशाल वाधवानी को आगामी मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करने और भारतीय टीम को विजय दिलाने के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रेषित किए हैं।
Link : https://shricgnewscreator.com/vishal-wadhwani-from-bhilai-3-selected-for-the-indian-deaf-football-team/








