भाजपा कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि
भिलाई, 23 जून, भारतीय जनता पार्टी भिलाई-3 मंडल द्वारा जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर सोमवार को “बलिदान दिवस” मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके राष्ट्रहित में दिए गए योगदान और बलिदान को स्मरण किया।
कार्यक्रम का आयोजन भाजपा भिलाई-3 मंडल के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम प्रभारी एवं विधि प्रकोष्ठ भिलाई के संयोजक प्रेमचंद देवांगन तथा मंडल अध्यक्ष वरुण यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार और आदर्श आज भी देशवासियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते हैं।
वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनसंघ की स्थापना कर डॉ. मुखर्जी ने वैचारिक राजनीति की मजबूत नींव रखी, जो आज भारतीय जनता पार्टी के रूप में देश की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति बन चुकी है। उनके द्वारा दिया गया संदेश और राष्ट्रवादी सोच आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में डॉ. राधेश्याम वर्मा, प्रेमलाल साहू, सीता साहू, विपिन चंद्राकर, मंडल महामंत्री श्यामसुंदर जायसवाल एवं समीर अग्रवाल, पुखराज जैन, रवि नाहर, बाल मुकुंद वर्मा, दीप पटेल, राजेश सिंह ठाकुर, श्रीमती पद्मिनी साहू, प्रेमलता चंद्राकर, सुरेंद्र श्रीवास्तव, अजय साहू, गीता वर्मा, देवेंद्र महेश्वरी, रीना चंद्राकर, पूजा शर्मा, महेंद्र साहू, हरिलाल सोनी, रूपेंद्र यादव, हर्षित साहू, हनुमंत निषाद, युगल किशोर शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राष्ट्रहित के लिए समर्पित जीवन को किया याद
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि सभा का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।






