प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर सिरसा गेट चौक से राम मंदिर तक निकाली पदयात्रा
नेताओं ने कथित वित्तीय अनियमितताओं की पारदर्शी जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की उठाई मांग
भिलाई, अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में चढ़ावे के उपयोग को लेकर सामने आए कथित वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बुधवार को भिलाई-चरोदा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने भिलाई-3 में विरोध-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सिरसा गेट चौक पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया, नारेबाजी की और इसके बाद राम मंदिर तक पदयात्रा निकालकर मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की।
प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने किया। इस दौरान भिलाई-चरोदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे, ब्लॉक अध्यक्ष श्रीकांत वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर कथित वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में नारे लगाए और कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं। उनके नाम पर श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान का प्रत्येक रुपया पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी से उपयोग किया जाना चाहिए।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि चढ़ावे के उपयोग में किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच कर सच्चाई देश के सामने लाई जानी चाहिए तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर किसी भी प्रकार की कथित गड़बड़ी या भ्रष्टाचार स्वीकार्य नहीं है और कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी।
सिरसा गेट चौक से निकली पदयात्रा भिलाई-3 स्थित राम मंदिर तक पहुंची। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए पारदर्शी जांच की मांग दोहराई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में जनता का विश्वास सर्वोपरि है और इसे बनाए रखने के लिए किसी भी प्रकार की शिकायत की निष्पक्ष जांच आवश्यक है।
प्रदर्शन में महापौर निर्मल कोसरे, मोहन साहू, संतोष तिवारी, पप्पू चंद्राकर, टेनेंद्र कुमार ठाकरे, विनोद कुमार, डे साहब वर्मा, ललित दुर्गा, बीएन राजू, संतोष मंडपे, नौशाद सिद्दीकी, मनोज डेहरिया, विनोद निषाद, राकेश वर्मा, जुनैद, युवराज वर्मा, राजेश झांघम, रानी वर्मा, नरेंद्र वर्मा, एम. जॉनी, भागीरथी निर्मलकर, मिथलेश, हरमिक, संजय राय, विकास कुर्रे, हेमंत वर्मा, प्रेम मिश्रा, राम सूर्यवंशी, डिकेंद्र, प्रदीप गेन, प्रकाश दुर्गा, ललित साहू, मनीष वर्मा, अभिषेक वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Link : https://shricgnewscreator.com/congress-protests-over-the-ram-mandir-offering-issue-demands-an-impartial-probe-by-holding-a-foot-march-in-bhilai-3/







