श्रावणी मेला स्पेशल व्यवस्था: 30 जुलाई से 28 अगस्त तक मनकठा स्टेशन पर रुकेगी साउथ बिहार एक्सप्रेस

Editor
By Editor 1 Min Read

श्रावणी मेला के अवसर दुर्ग-आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस का मनकठा स्टेशन में अस्थायी ठहराव की सुविधा

रायपुर, 30 जुलाई, श्रावणी मेला के अवसर पर बाबाधाम के दर्शन हेतु जाने वाले श्रद्धालुओं की विशेष सुविधा हेतु पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल के मनकठा रेलवे स्टेशन में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गाड़ी संख्या 13287/13288 दुर्ग-आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस का अस्थायी ठहराव की सुविधा दिनांक 30 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 तक दी गई है ।

विवरण इस प्रकार है –

👉 दिनांक 30 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 तक 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस मनकठा रेलवे स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी । यह गाड़ी मनकठा स्टेशन 04.11 बजे पहुंचेगी तथा 04.13 बजे रवाना होगी ।

👉 दिनांक 30 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 तक 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस मनकठा रेलवे स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी। यह गाड़ी मनकठा स्टेशन 22.37 बजे पहुंचेगी तथा 22.39 बजे रवाना होगी ।

Link : https://shricgnewscreator.com/special-arrangements-for-shravani-mela-south-bihar-express-to-halt-at-mankatha-station-from-july-30-to-august-28/

Share This Article