रायपुर, साहित्य सृजन संस्थान परिवार की 47 वीं मासिक काव्य संध्या 26 जुलाई को वृंदावन हॉल सिविल लाइन्स में दोपहर 3 बजे से आयोजित है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. संजय अलंग द्वारा पेट क्यों निकलता है के ऐतिहासिक कारणों पर चर्चा, विशिष्ठ अतिथि द्वय डॉ. शिलिका लालवानी ILS हॉस्पिटल द्वारा मधुमेह, थायरॉइड एवं मोटापे एवं अनुसुईया श्रीवास कोरबा द्वारा काव्य पाठ किया जायेगा।
राजधानी एवं विभिन्न जिलों से आए कवियों एवं शायरों द्वारा काव्य पाठ के साथ कुहुक अग्रवाल (उम्र 9) द्वारा कृष्ण की चेतावनी महाभारत का संदेश पर आकर्षक प्रस्तुति दी जाएगी।
संस्था के अध्यक्ष वीर अजीत शर्मा ने उपरोक्त जानकारी देते हुए श्रोताओं को आमंत्रित किया है।
वीर अजीत शर्मा, अध्यक्ष
साहित्य सृजन संस्थान रायपुर
मोबाइल 9425205253
Link : https://shricgnewscreator.com/sahitya-srijan-sansthans-poetry-evening-is-today-july-26/








