परिवर्तन पैनल की निरंतरता – शेयरधारकों से किए गए वादों को पूरा करने की पुनः प्रतिबद्धता
भिलाई, कोलकाता, 25 सितंबर 2026, साउथ ईस्टर्न रेलवे, साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे एवं ईस्ट कोस्ट रेलवे एम्प्लॉइज रेलवे एम्प्लॉइज को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड (रेलवे अर्बन बैंक) की 97वीं वार्षिक आम सभा (AGM) शुक्रवार को कोलकाता में एस.पी. सिंह की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
इस बैठक में तीनों रेलवे जोनों के यूनियन प्रतिनिधियों, रेलवे अधिकारियों, निदेशकों, डेलीगेट्स एवं शेयरधारकों ने भाग लिया। बैठक में पितांबर लक्ष्मीनारायण, डॉ. के. स्वैन, इंदल दामहे, बी.डी. प्रसाद सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

परिवर्तन पैनल की निरंतरता
सभा को संबोधित करते हुए पितांबर लक्ष्मीनारायण ने कहा कि वर्तमान परिवर्तन पैनल मजदूर कांग्रेस द्वारा शेयरधारकों से किए गए वादों को एक-एक करके पूरा करते हुए आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवर्तन पैनल के सभी सदस्य ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ बैंक का संचालन कर रहे हैं तथा वर्तमान पैनल में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि पिछले 45 वर्षों में बैंक में जो कई महत्वपूर्ण कार्य नहीं हो सके थे, उन्हें परिवर्तन पैनल द्वारा चरणबद्ध तरीके से शुरू कर लागू किया जा रहा है। बैंक के आधुनिकीकरण के साथ-साथ शेयरधारकों को अधिक वित्तीय एवं कल्याणकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस डेलीगेट चुनाव के दौरान शेयरधारकों से किए गए वादों को भी परिवर्तन पैनल के माध्यम से पूरा किया जा रहा है।
बैंक के इतिहास में पहली बार स्टाफ भर्ती की दिशा में पहल
बैंक के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम के रूप में बताया गया कि बैंक के इतिहास में अब तक स्टाफ भर्ती के लिए अलग से कोई विशेष अधिसूचना जारी नहीं की गई थी। अब पहली बार बैंक में स्टाफ भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई शुरू की जा रही है।
इसके साथ ही रेलवे से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बच्चों को भी भर्ती प्रक्रिया में नियमानुसार आरक्षण अथवा विशेष अवसर प्रदान करने की संभावना पर विचार किया जा रहा है, जिसके संबंध में नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा। यह पहल सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारियों के परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है।
97वीं AGM में लिए गए प्रमुख निर्णय
₹10 लाख तक की विशेष ऋण सुविधा, 10% ब्याज दर पर।
रिन्यूअल ऋण सीमा ₹6.50 लाख से बढ़ाकर ₹7.50 लाख की गई।
2 अक्टूबर 2026 से ऑनलाइन सदस्यता सुविधा शुरू की जाएगी।
डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन लोन आवेदन की सुविधा।
CMPD बैलेंस ऑनलाइन देखने तथा स्वैच्छिक CMPD भुगतान की सुविधा।
8वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद नया CMPD स्लैब लागू किया जाएगा।
नियमों के अनुसार डिपॉजिट/सिक्योरिटी राशि वापस करने की सुविधा।
डेथ बेनिफिट ₹10,000 से बढ़ाकर ₹30,000 किया गया।
डेथ बेनिफिट फंड का वार्षिक अंशदान ₹30 से बढ़ाकर ₹90 किया गया।
ये निर्णय रेलवे अर्बन बैंक को अधिक आधुनिक, डिजिटल एवं शेयरधारक हितैषी बनाने की दिशा में परिवर्तन पैनल द्वारा किए जा रहे प्रयासों को दर्शाते हैं। साथ ही, इन पहलों का उद्देश्य शेयरधारकों के आर्थिक हितों, कल्याणकारी सुविधाओं तथा उनके परिवारों के भविष्य की सुरक्षा को और मजबूत करना है।
Link : https://shricgnewscreator.com/railway-urban-banks-97th-annual-general-meeting-successfully-concluded/













