भिलाई, भिलाई-तीन के सिरसा गेट रेलवे अंडरब्रिज के पास गुरुवार रात करीब 8:15 बजे एक रेलवे कर्मचारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान दुर्गा प्रसाद देवांगन के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना सिरसा गेट रेलवे अंडरब्रिज के समीप रेल लाइन पर हुई। हालांकि कर्मचारी किस परिस्थिति में ट्रेन की चपेट में आए, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है तथा मामले की जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि सिरसा गेट रेलवे अंडरब्रिज इन दिनों मरम्मत कार्य के चलते बंद है। इसके कारण स्थानीय लोग पुराने रेलवे क्रॉसिंग के पास से रेल पटरी पार कर आवागमन कर रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और वैकल्पिक आवागमन को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
Link : https://shricgnewscreator.com/railway-employee-killed-after-being-hit-by-a-train-in-bhilai-3-investigation-into-the-incident-launched/








