समरसता अभियान के तहत पूजारियों का हुआ सम्मान

Editor
By Editor 2 Min Read

संत रविदास  के समानता और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास

भिलाई, संत शिरोमणि रविदास महाराज के समानता, सद्भाव और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से समरसता अभियान के अंतर्गत खुर्सीपार मंडल में विभिन्न देवालयों के पूजारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में धर्म और संस्कृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूजारियों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर आत्मीय सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान संत रविदास  के विचारों को समाज में आगे बढ़ाने और सामाजिक एकता एवं भाईचारे को मजबूत करने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास ने समाज को समानता, सद्भाव और भेदभाव से मुक्त होकर एकजुट रहने का संदेश दिया था। उनके विचार आज भी सामाजिक समरसता के लिए प्रेरणादायी हैं।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक एवं जिला महामंत्री सुष्मा जेठानी, जिला मंत्री मनोज तिवारी, एससी मोर्चा अध्यक्ष खगेश कोसिरिया सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने देवालयों के पूजारियों का सम्मान करते हुए धर्म, संस्कृति और सामाजिक एकता के प्रति उनके योगदान को सराहा।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संत रविदास  के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और समाज के प्रत्येक वर्ग के बीच आपसी भाईचारा एवं सद्भाव बढ़ाने का संकल्प लिया। आयोजन के दौरान धर्म और संस्कृति के रक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई।

Link : https://shricgnewscreator.com/priests-honored-under-the-harmony-campaign/

Share This Article