पाटन की निकिता को मिली डॉक्टरेट की उपाधि

Editor
By Editor 1 Min Read

पाटन,  नगर के वार्ड क्रमांक 3 निवासी निकिता मिश्रा ने हेमचंद विश्वविद्यालय से बायोटेक्नोलॉजी विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने “इन विट्रो कंजर्वेशन ऑफ डिप्लोसाइक्लोज पालमेट्स (एल.) सी. जेफरे थ्रू वेरियस मेथड” विषय पर अपना शोधकार्य पूर्ण किया।

निकिता ने यह शोधकार्य रुवांबांधा स्थित सेंट थॉमस कॉलेज में सुपरवाइजर (गाइड) डॉ. उज्ज्वला सूपे के मार्गदर्शन में संपन्न किया, जिसमें विभागाध्यक्ष डॉ. वी. शांति एवं कालेज की प्राचार्य डॉ. शाइनी मेंडोंस का विशेष सहयोग रहा।

निकिता मिश्रा नगर के वरिष्ठ पत्रकार संदीप मिश्रा एवं  मंजू मिश्रा की सुपुत्री हैं। साथ ही वे पाटन निवासी अधिवक्ता शुभम ठाकुर की पत्नी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश ठाकुर की पुत्रवधू हैं। वे अंकिता ठाकुर की छोटी बहन तथा परिणीता मिश्रा की बड़ी बहन हैं तो इसके अलावा निकिता शुभिक्षित ठाकुर की माता जी है ।
निकिता के पीएचडी पूर्ण करने पर परिजनों, मित्रों एवं नगरवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Share This Article