मदरसे के बच्चों के बीच नातिया मुकाबला आज

Editor
By Editor 1 Min Read

भिलाई, अंचल के तमाम मदरसों में इल्म हासिल कर रहे बच्चों के बीच नातिया कलाम का मुकाबला रविवार 23 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे से सैयदी मदरसा एकता नगर भिलाई-तीन में रखा गया है। आयोजन समिति की ओर से मुहम्मद उमर ने बताया कि पैगम्बर हजरत मुहम्मद की शान में पढ़े जाने वाले कलाम को नात कहा जाता है और यह इस आयोजन का लगातार तीसरा साल है। जिसमें हर साल बड़ी तादाद में मदरसे के बच्चे हिस्सा लेते हैं। बच्चों को इनआम के साथ सैय्यदी ट्यूशन अवार्ड भी दिया जाएगा।

Link : https://shricgnewscreator.com/naat-competition-among-madrasa-students-today/

Share This Article