गांधी नगर के बूथ क्रमांक 206 में सुनी गई ‘मन की बात’

Editor
By Editor 2 Min Read

भाजपा जिला महामंत्री सुषमा जेठानी और सांसद प्रतिनिधि विपिन चंद्राकर रहे मौजूद, राष्ट्र निर्माण और जनसेवा पर हुई चर्चा

भिलाई, गांधी नगर वार्ड क्रमांक 13 स्थित बूथ क्रमांक 206 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री सुषमा जेठानी एवं सांसद प्रतिनिधि विपिन चंद्राकर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सहभागिता और जनसेवा से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री देशभर में हो रहे सकारात्मक प्रयासों, सामाजिक बदलावों और जनहित से जुड़े विषयों को आमजन तक पहुंचाते हैं। ऐसे कार्यक्रम समाज में जागरूकता बढ़ाने और नागरिकों को राष्ट्र के विकास में सहभागी बनने के लिए प्रेरित करते हैं।

इस अवसर पर राष्ट्रहित और जनकल्याण के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने तथा जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प भी व्यक्त किया।

कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष नियोगी राव, मनीष झा, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष शशिकांत तिवारी, एकांत राय, आशीष, निहाल शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

Link : https://shricgnewscreator.com/mann-ki-baat-was-heard-at-booth-number-206-in-gandhi-nagar/

Share This Article