दुर्ग में जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार, 16,100 रुपये की संपत्ति जब्त

Editor
By Editor 1 Min Read

7,100 रुपये नगद, 52 ताशपत्ती और दो मोबाइल फोन बरामद

दुर्ग, सार्वजनिक स्थान पर ताशपत्ती से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे चार आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7,100 रुपये नगद, 52 ताशपत्ती और दो पुराने मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत 16,100 रुपये आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार, 9 नवंबर को मुखबिर से सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर चार आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में सूरज सोनी (20), अरविन्द कुमार निर्मलकर (26), दीपक साहू (34) और सौरभ राजपूत (25) शामिल हैं। सभी दुर्ग के बघेरा क्षेत्र के निवासी हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 0655/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) में वैधानिक कार्रवाई की है।

Link : https://shricgnewscreator.com/four-accused-arrested-for-gambling-in-durg-assets-worth-%e2%82%b916100-seized/

Share This Article