कार गैरेज में घुसकर मारपीट और धारदार हथियार से हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

Editor
By Editor 1 Min Read

पुरानी रंजिश में तीन लोगों को किया घायल, लूटा गया मोबाइल बरामद; तीन अन्य संदिग्धों से पूछताछ जारी

दुर्ग, पुरानी रंजिश को लेकर 8 नवंबर की रात करीब 12 बजे नागेन्द्र सुमनकर अपने साथियों के साथ कार गैरेज में घुसकर मारपीट करने लगा। इस दौरान आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला किया, जिसमें मनीष शर्मा, आनंद शर्मा और सारांश सिंह घायल हो गए। आरोपी घटना के दौरान एक मोबाइल फोन भी लूटकर ले गए।

मामले की रिपोर्ट पर चौकी स्मृतिनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, तीन अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने लूटा गया मोबाइल फोन बरामद कर जब्त कर लिया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109, 309 सहित अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए विवेचना की जा रही है।

Link : https://shricgnewscreator.com/assault-and-attack-with-a-sharp-edged-weapon-inside-a-car-garage-three-accused-arrested/

Share This Article