डॉ. दीनदयाल साहू की उपन्यास पीरा छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के कार्यक्रम में विमोचित

Editor
By Editor 1 Min Read

भिलाई, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा एक दिवसीय साहित्यिक आयोजन आज न्यू सर्किट हॉउस रायपुर के सभागार में आयोजित हुई।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दक्षिण रायपुर के विधायक सुनील सोनी, कलाकार व धरसींवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा, इतिहासकार  डॉ. रमेन्द्रनाथ मिश्र, राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा के अलावा अरुण निगम,  शशि दुबे, जोशी बहने साहित्य रायपुर जिले के अलावा अन्य जिलों के भी साहित्यिक प्रतिभाएँ उपस्थित रहे।

इस गरिमामई कार्यक्रम में साहित्यकार व संपादक डॉ. दीनदयाल साहू की कृति छत्तीसगढ़ी उपन्यास पीरा का विमोचन हुआ। डॉ. दीनदयाल साहू की यह तीसरी उपन्यास है। इसके साथ ही दो छत्तीसगढ़ी उपन्यास अंतस के पीरा और सोनहा माटी प्रकाशाधीन है।
इसके साथ ही छत्तीसगढ़ी और हिन्दी सहित कई विधाओं में 18 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है।
इस उपलब्धि के लिए अंचल के अनेक साहित्यिक संस्थाओं , लोक कला मंचों के साथ सामाजिक संस्थाओं ने भी डॉ. दीनदयाल साहू को बधाई प्रेषित की है।

Share This Article