कुम्हारी टोल प्लाजा से सिरसा गेट तक निकली बाइक रैली, बड़ी संख्या में शामिल हुए कांग्रेस कार्यकर्ता, नारों से गूंजा पूरा मार्ग
भिलाई, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत के शुक्रवार को पहली बार भिलाई-चरोदा आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। उनके स्वागत को यादगार बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए कुम्हारी टोल प्लाजा से भव्य बाइक रैली निकाली। रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और पूरे उत्साह के साथ प्रदेश प्रभारी का स्वागत करने के लिए रवाना हुए।

बाइक रैली कुम्हारी टोल प्लाजा से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए सिरसा गेट पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ता पार्टी के समर्थन में नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ते रहे। रैली में शामिल कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। दोपहिया वाहनों के काफिले के साथ निकली इस रैली ने क्षेत्र में कांग्रेस की सक्रियता और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश दिया।

सिरसा गेट पहुंचने पर प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन करते हुए प्रथम आगमन पर खुशी जाहिर की। स्वागत कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साहपूर्ण माहौल रहा।


प्रदेश प्रभारी के आगमन को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की भागीदारी ने स्थानीय कांग्रेस संगठन की सक्रियता को भी प्रदर्शित किया। बाइक रैली के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने अपनी एकजुटता दिखाते हुए संगठन के प्रति उत्साह और प्रतिबद्धता का परिचय दिया।
सुखदेव भगत का भिलाई-चरोदा में पहले आगमन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने मिला।
Link : https://shricgnewscreator.com/congress-members-demonstrated-their-strength-during-sukhdev-bhagats-first-visit-to-bhilai-charoda-giving-him-a-grand-welcome-with-a-bike-rally/








