भिलाई, भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल द्वारा आयोजित संगठनात्मक बैठक में पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिला प्रभारी रामजी भारती, भिलाई विधानसभा प्रभारी इंदरजीत सिंह (गोल्डी), जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, मनीष पांडे, चेन्ना केशवलु तथा मंडल उपाध्यक्ष रामु राव की विशेष उपस्थिति रही।

बैठक में बूथ सशक्तिकरण अभियान, संगठन विस्तार, आगामी संगठनात्मक एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के विषय में विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य सेवा, सुशासन और विकास के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचना है। इसके लिए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना और जनसंपर्क को बढ़ाना समय की आवश्यकता है। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

बैठक का समापन संगठन की मजबूती, जनसेवा और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ हुआ।







