“मंडल अध्यक्ष ए. गौरीशंकर की अगुवाई में संगठन विस्तार पर कार्यशाला आयोजित”
भिलाई (चरोदा)। भारतीय जनता पार्टी चरोदा मंडल अध्यक्ष ए. गौरीशंकर के नेतृत्व में SIR गहन पुनरीक्षण कार्यशाला का आयोजन रेलवे कॉलोनी स्थित साईं मंदिर, चरोदा में किया गया। इस कार्यशाला में आगामी मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर संगठनात्मक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यशाला के दौरान बूथ अध्यक्ष, बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) एवं बीएलए-2 की नियुक्ति की प्रक्रिया पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही यह जानकारी भी दी गई कि 4 नवंबर से 5 दिसंबर तक मतदाता अपने नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन के लिए फॉर्म भर सकते हैं।

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के साथ कार्यशाला का समापन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष नटवर ताम्रकार, प्रवक्ता प्रेमलाल साहू, उपाध्यक्ष चंद्रकांता मांडले, मंडल महामंत्री राजेश मौर्या, पार्षद निशा राजेश यादव, संजय यादव, शिवकुमारी यादव, कमल जांगड़े, वेद प्रकाश पांडे, परमजीत सिंह, शिव पटनायक, मले बनर्जी, लोहिदास, सनातन ठाकुर, जयप्रकाश पांडे, पुष्पा गेंदरे, पुष्पलता मंडपे, अंकिता बनर्जी, मीणा साव, के. वरलक्ष्मी, रीति वर्मा, प्रमिला टांडी, विष्णु अग्रवाल, दिलीप साहू, गोवर्धन श्रीनिवास, कमल टांडी, वीरेंद्र गढ़वाल, धीरेंद्र प्रसाद सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन जी. रामा रेड्डी ने किया तथा आभार प्रदर्शन पूर्णिमा ठाकुर ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और कार्यशाला को सफल बनाया।
कार्यशाला के माध्यम से भाजपा चरोदा मंडल ने बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त करने और मतदाता पुनरीक्षण अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया।













